Press "Enter" to skip to content

खारे कुआँ के पास घर में फटा फ्रिज का कंप्रेशर, लाखों का नुकसान, जेबर भी जले / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कस्टम गेट खारे कुआं के पास एक घर में फ्रिज का कंप्रेशर फट गया। इससे घर में आग लग गई। घर में आग की लपटें उठता देख इसकी सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी गई।

मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। जिसमें घर में आग लगी थी, उस समय घर में अकेली एक बुजुर्ग महिला थी। समय रहते बुजुर्ग महिला को सुरक्षित घर से बाहर निकाल लिया गया लेकिन घर में रखे जेवरात, नगदी सहित अन्य सामान जलकर पूरी तरीके से खाक हो गया।

सोना-चांदी के जेवर भी जले

घर के सदस्य भानु शर्मा ने बताया कि एकाएक घर में शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके बाद फ्रिज का कंप्रेशर तेज धमाके के साथ फट गया। कमरों में भड़की आग के चलते घर में रखे कपड़े और अन्य सामान भी जलकर खाक हो गया। इसके अतिरिक्त घर में सोने-चांदी के जेवरात भी जलकर खाक हो गए हैं, साथ ही घर में 50 हजार रुपए नगद भी रखे थे, वह भी जलकर खाक हुए है।

आगजनी की इस घटना से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ। गनीमत रही कि आगजनी की इस घटना में समय रहते घर में रखे गैस सिलेंडरों को बाहर निकाल लिया गया नहीं तो इससे बड़ी घटना घटित हो सकती थी।

भानू शर्मा का कहना है कि फायर ब्रिगेड के आने में काफी देर लगी थी अगर समय पर फायर बिग्रेड पहुंच जाती तो नुकसान को बचाया जा सकता था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!