Press "Enter" to skip to content

युवक युवती ने एक साथ जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की, शादी करना चाहते थे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुरवाया थानांतर्गत ग्राम मझेरा में बुधवार शाम एक युवक-युवती ने एक साथ जहर पीकर जान देने के कोशिश की। तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे।

जानकारी के अनुसार सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम मझेरा का रहने वाला एक उम्र 20 वर्षीय युवक व 18 साल की युवती ने एक साथ सरसों की फसल में कीड़े मारने के लिए उपयोग में होने वाली दवा पी ली। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। फिर बाद में जब दोनों उल्टियां होने लगी तो परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें बताया गया कि दोनों ने एक ही किस्म जहरीली दवा को पिया है दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

युवती की मां ने बताया कि हम लोग जंगल गए हुए थे, इसी दौरान दोनों ने जहरीली दवा को पी लिया। मां का कहना है कि उन्हें नहीं पता है कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया। इधर युवक की चाची ने भी इस पूरे मामले पर चुप्पी साध ली।

हालांकि इस मामले में गांव से जुड़े सूत्रों का कहना है कि युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग था और दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के बीच पारिवारिक रिश्तेदारी होने के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। इसी के चलते दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। फिलहाल दोनों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!