Press "Enter" to skip to content

घर से भागी दो बहनों ने भागकर कर ली कोर्ट मैरिज, दोनों बहनों को साथ में हुआ था प्यार / Shivpuri News

शिवपुरी के कोलारस से नवंबर को दो बहनें घर से लापता हो गईं थीं। परिजनों की तमाम तलाश के बाद कोई सुराग नहीं लग सका था। परिजनों ने घर से भागी दोनों बहनों की गुमशुदगी कोलारस थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार दोनों युवतियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसके बाद दोनों युवती कोलारस थाने में शादी के जोड़े में अपने-अपने पति के साथ पहुंची। दोनों युवतियों के हाथ में कोर्ट मैरिज का सर्टिफिकेट था। दोनों युवतियों ने अपनी मर्जी से भागकर शादी करना बताया। परिजनों ने दोनों युवतियों को लाख समझाने का प्रयास किया। परंतु दोनों युवतियां नहीं मानी। कोलारस थाना पुलिस ने दोनों युवतियों के बयान लेकर उनके पति के साथ जाने दिया।


यह था मामला

कोलारस कस्बे की रहने वाली पूजा परिहार साडोरा की रहने वाली अपने मामा की बेटी काजल के साथ 16 नवंबर की रात घर से अचानक लापता हो गई थी। रात तक भी दोनों का पता नहीं लग सका था। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। पुलिस लगातार दोनों युवतियों की तलाश में जुटी थी। जानकारी के अनुसार पूजा अपने पड़ोस में रहने वाले अजय सोनी से प्यार करती थी और काजल को विदिशा के रहने वाले मनीष परिहार से प्यार था। दोनों बहनों ने अपने प्रेमियों के साथ घर से भागने की योजना बनाई थी। साथ ही 23 नवंबर को उन्होंने शिवपुरी कोर्ट में अपने प्रेमियों के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों बहनें अपने पतियों के साथ भोपाल रहने लगी थी।

पुलिस दवाबा में आना पड़ा वापस

पुलिस पड़ताल में उजागर हो चुका था कि पूजा पड़ोस के रहने वाले अजय सोनी के साथ घर से भागी है और काजल विदिशा के रहने वाले मनीष परिहार के साथ भागी है। पुलिस दोनों युवतियों को दस्तयाब करने की भरकस प्रयास में थी। बढ़ते दबाव को देखते हुए दोनों युवतियों को कोलारस थाने में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी पड़ी थी।

कोलारस थाने में पदस्थ राम सिंह भिलाला एसआई का कहना है कि घर से भागी दोनों युवतियों को दस्तयाब किया। वह दोनों बालिग थी और कोर्ट मैरिज कर चुकी थी। इसलिए दोनों युवतियों के बयान ले लिए है दोनों युवतियां अपने पतियों के साथ रहना चाहती है। दोनों के बयान लेने के बाद वह अपने पतियों के साथ वापस चली गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!