शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के जौराई गांव में दहशत फैलाने वाले बंदर को वन विभाग ने पकड़ लिया है.इस बंदर ने चार-पांच दिनों में ही करीब 12 से 15 लोगों को अपना शिकार बना लिया था.वन विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के मथुरा से बुलाई गई शिकारियों की टीम ने इस बंदर को जाल में फंसा लिया है.जैसे ही वन विभाग की टीम ने इस बंदर को पकड़ा इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई.
गांव में बंदर ने मचा रखा था आतंक:
वन विभाग के डिप्टी रेंजर अशोक कुमार बंसल ने बताया कि बैराड़ सब रेंज के जौराई गांव में बंदरों ने पिछले चार-पांच दिनों से आतंक फैला रखा था.खासकर एक उत्पाती बंदर ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था. इस बंदर के हमले से गंभीर रूप से घायल एक महिला को इलाज के लिए ग्वालियर में भर्ती कराया गया है.जहां महिला का उपचार अभी भी जारी है.बंदर के हमले से ग्रामीण काफी भयभीत और सहमे हुए थे.आखिरकार ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने यूपी के मथुरा से शिकारियों की टीम को बुलवाया.
शिकारियों की टीम ने ऐसे किया काबू:
उत्तर प्रदेश के मथुरा से आई शिकारियों की टीम ने बड़ी ही चालाकी से उत्पाती बंदर को अपने जाल में फंसाया.उन्होंने प्लास्टिक की एक बोतल में फंदा लगाकर उसमें रोटी का टुकड़ा डालकर बंदर को अपने जाल में फंसा लिया.डिप्टी रेंजर अशोक कुमार बंसल ने बताया कि पकड़े गए उत्पाती बंदर और इसके साथ ही पकड़े गए अन्य बंदरों को गांव से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा.

दर्जनभर से अधिक लोगों को काटने वाले बंदर को वन विभाग ने कैसे पकड़ा,देखें LIVE VIDEO
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
- आनंदपुर में अनोखी तपस्या: आशाराम प्रजापति ने शरीर पर जवारे रखकर कर रहे माता भक्ति / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment