शिवपुरी में विधवा महिला से बदमाशों ने अभद्रता की है। महिला को बदनाम करने की कोशिश करते है। जब बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर मां-बेटे के साथ मारपीट की। मगरौनी पुलिस में शिकायत लेकर इतिश्री कर ली और आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके बाद फरियादी मां-बेटे ने एसपी से मामले की शिकायत की है। इसके बाद पुलिस ने आोरपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पिता की मौत के बाद परेशान कर रहे बदमाश
बेटे राहुल जाटव का कहना है कि 1 साल पहले मेरे पिता का देहांत हो गया था। मेरी 2 बड़ी बहनें है। जिनकी शादी हो चुकी है। मैं जैसे-तैसे मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा करता हूं। पिता की मौत के बाद से पड़ोस में रहने वाले विनोद, राजेन्द्र और छोटू को बदनाम करने में लगे हुए थे।
जब मेरे कानों तक यह बात पहुंची तो मैंने तीनों की इस बात का विरोध किया। इसी से नाराज 3 लोग 25 दिसम्बर की रात शराब के नशे में घर में घुस आए और मां को गालियां देने लगे। मैंने जब इस बात का विरोध किया तो तीनों ने मिलकर मेरे और मेरी मां के साथ मारपीट की लेकिन मगरौनी पुलिस ने मेरी शिकायत लेकर रख ली, आरोपियों पर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई।
राजीनामा करने का दबाव बनाया, मना करने पर लाठी से पीटा
राहुल के मुताबिक पुलिस में शिकायत करने के बाद आरोपी हम पर राजीनामा का दबाव बनाने लगे। हमने मना किया तो 2 जनवरी की सुबह बदमाशों ने हम पर लाठियों से हमला किया। जब मैं और मां अपनी ताई उषा के यहां खाना लेने गए थे।
मगरौनी चौकी प्रभारी दीपक शर्मा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रहे है। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल आ रहा है।

माँ से की अभद्रता विरोध किया तो घर में घुसकर लाठी डंडो से जमकर पीटा, मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
- आनंदपुर में अनोखी तपस्या: आशाराम प्रजापति ने शरीर पर जवारे रखकर कर रहे माता भक्ति / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment