Press "Enter" to skip to content

BA की छात्रा ने BIRTHDAY पर की आत्महत्या, सहेलियों के साथ केक काटकर मनाना चाहती थी जन्मदिन / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के चंदोरिया राजापुर की रहने वाली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने घर में जहर खा कर जान दे दी। नाबालिक छात्रा अशोकनगर जिले के ईसागढ़ में अपने फूफा के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। मायापुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पड़ताल शुरू कर दी है

छात्रा के फूफा ने बताया कि 2 जनवरी को उसकी भतीजी का जन्मदिन था। वह ईसागढ़ के एक रेस्टोरेंट पर केक लेने गई थी। वह अपनी साथी छात्राओं के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाना चाहती थी। वहां पर लड़कों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। उसने मुझे कॉल किया। इस पर मैं भी तत्काल मौके पर पहुंच गया। दोनों लड़के मौके से भाग गए।

भतीजी की मां भी सूचना के बाद ईसागढ़ आ गई थी। मां-बेटी 2 जनवरी को ही ईसागढ़ से अपने गांव लौट गए थे। पिता ने बताया कि बेटी को तत्काल शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान बेटी ने दम तोड़ दिया।

मायापुर थाना प्रभारी पूनम सविता का कहना है कि छात्रा की मौत जहर खाने से हुई है। देहातनालसी आने के बाद परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!