Press "Enter" to skip to content

रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने किया जप्त / Shivpuri News

शिवपुरी: अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौद बरौदी रोड पर चोरी का रेत का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने जब्त कर लिया। वही ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है। चालक बरौदी से रेत भरकर सिरसौद की ओर ले जा रहा था। पुलिस ने चालक के खिलाफ खनिज अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

वाहनों की जांच के दौरान एक लाल रंग का ट्रैक्टर आता हुआ दिखा, जिसे पुलिस ने रोक लिया और ट्रैक्टर चला रहे भगवत सिंह पुत्र प्रभु दयाल लोधी निवासी सलैया को ट्रैक्टर से उतारकर उससे पूछताछ की।

पुलिस ने ट्रॉली में देखा तो उसमें रेत भरी हुई थी। जिसकी रॉयल्टी ट्रैक्टर चालक से मांगी गई तो वह रॉयल्टी नहीं दिखा सका। जिस पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने रखवा लिया और चालक को पकड़कर बैठा लिया। जहां विवेचना के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!