Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने मांगे व्हाट्सप्प पर 50 हज़ार, PRO ने कहा फर्जी हैं, जानिए पूरा मामला / Shivpuri News

शिवपुरी: मंगलवार सुबह कुछ लोगों के फोन पर मैसेज आया, मुझे 50 हजार की जरूरत है, इस अकाउंट नंबर पर पैसे भेज दें। नंबर सेव नहीं था। प्रोफाइल देखी तो उसपर नाम लिखा था, अक्षय कुमार सिंह। फोटो भी शिवपुरी कलेक्टर की। ऐसे ही किसी अकाउंट से कोई मैसेज आपके पास भी आया है, तो सावधान हो जाइए। शिवपुरी जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि कोई बदमाश कलेक्टर अक्षय कुमार के नाम से लोगों से पैसे मांग रहा है। ये फर्जी है।

व्हाट्सएप पर फोटो और नाम देखकर लोग हैरत में पड़ गए। कलेक्टर ने पैसे मांगे है…ये सोच के शायद किसी ने दे भी दिया हो। हालांकि, कितने लोगों ने खाते में पैसे भेजे हैं, इसकी जानकारी नहीं है।

ये है पूरा मामला

जिला जनसंपर्क अधिकारी प्रियंका शर्मा ने मंगलवार को कुछ व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट्स जारी किए हैं। जिसमें कलेक्टर अक्षय कुमार के नाम से व्हाट्सएप पर पैसों की मांग की जा रही है। मैसेंजर पर किसी व्यक्ति ने कलेक्टर के नाम की फर्जी आईडी बनाई और पैसे की मांग कर रहे हैं। ये मैसेज उद्योग विभाग के मुख्य प्रबंधक संदीप उइके को किया था। जिसमें पचास हजार रुपए की मांग की गई है।

साइबर टीम भी एक्टिव

पीआरओ ने बताया कि इस नंबर से बनी व्हाट्सएप आईडी पूरी तरीके से फर्जी है। मामले में साइबर टीम एक्टिव हो चुकी है। टीम आरोपियों की तलाश कर रही है। टीम का कहना है कि आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा।

यह आए मेसेज

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!