शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद में एक बकरी चोर को पकड़कर बंधक बना लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पहले उसकी पिटाई की फिर एक कमरे में बंद दिया। ग्रामीण जब तक पुलिस को सूचना देने पहुंचे तब तक बकरी चोर को उसके साथी छुड़ा ले गए। अमोला थाना पुलिस में मामले कि पड़ताल शुरू कर दी है।
सिरसौद गांव के रहने वाले परमाल जाटव ने बताया कि बीती रात एक बकरी चोर रात के अंधेरे में बकरियों के बाड़े में घुस आया था। बकरियों के मिमयाने की आवाज सुन कर बाड़े में जाकर देखा तो एक चोर बकरियों को लेकर भागने की फिराक में था। उक्त चोर को पकड़कर पूछताछ की तो चोर ने अपना नाम अजय निवासी नाहरई बताया इसके अतिरिक्त चोर ने बताया कि उसके तीन अन्य साथी रमेश, राजू और प्रकाश नहर के उस पार बाइक लेकर खड़े हैं।
परमाल ने बताया कि इसकी शिकायत करने वह अमोला थाने के लिए कुछ ग्रामीणों के साथ निकला था। इसी दौरान चोर के साथी चोर को बंद कमरे से छुड़ा ले गए। इसकी लिखित शिकायत अमोला थाने में दर्ज करा दी है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए चोर ने अपने आप को जिस गांव का रहने वाला बताया था पुलिस पड़ताल में पता चला कि उस गांव में अजय नाम का कोई भी युवक रहता ही नहीं है।

बकरी चोरी करने आया चोर, बनाया बंधक, छुड़ा ले गए साथी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
- आनंदपुर में अनोखी तपस्या: आशाराम प्रजापति ने शरीर पर जवारे रखकर कर रहे माता भक्ति / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment