Press "Enter" to skip to content

आगोनी रसम की चल रही थी तैयारी, चालक ने शराब के नशे में घुसा दिया लोडिंग बाहन / Shivpuri News

शिवपुरी के नरवर कस्बे के वार्ड क्रमांक 14 में एक लोडिंग चालक ने शराब के नशे में लोडिंग वाहन से करीब आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया। लोडिंग में शादी का सामान भरा था। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त बारात बहू को लेकर घर लौटी थी।


आगोनी की चल रही थी रसम

जानकारी के अनुसार, शिक्षक राजाराम भोज के पुत्र अजय भोज की बारात महुरानीपुर से लौट कर बीती शाम घर पहुंच गई थी। घर के द्वार पर बहू की आगोनी की रसम का कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हा-दुल्हन के साथ परिवार के सदस्य भी घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान अनियंत्रित लोडिंग वाहन भीड़ में घुस गया। वाहन की चपेट में आने से कई लोग हल्के घायल भी हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के नरवर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर घायलों का उपचार कराया गया।

वाहन का गेट काटकर शराबी चालक को निकाला बाहर

जानकारी के अनुसार, वाहन चालक शराब के नशे में पहले से ही था इसके बाद वाहन चालक लक्ष्मण ने घर से कुछ दूर पहले वाहन को खड़ा कर और शराब पी ली। शराब पीने के बाद जैसे ही चालक लक्ष्मण ने लोडिंग वाहन को घर की ओर आगे बढ़ाया तो शराब के नशे में होने के चलते लक्ष्मण का लोडिंग वाहन से संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद तेज रफ्तार लोडिंग को एक मकान से जा टकराया। लोडिंग वाहन की चपेट में लगभग आधा दर्जन लोग आए लेकिन सभी बाल-बाल बच गए। लेकिन मकान में टकराने के बाद लोडिंग वाहन चालक लोडिंग के केबिन में फंस गया। इसके बाद लोडिंग वाहन के गेट को काटकर ड्राइवर लक्ष्मण को निकाला जा सका। घायल चालक को उपचार के लिए ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, चालक सहित सभी घायल आपस में रिश्तेदार थे। इस वजह से पुलिस में भी इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!