Press "Enter" to skip to content

टमाटर की क्रेट लेकर तानपुर के ग्रामीण पहुंचे जनसुनवाई में कहा शिवपुरी में लगाया जाए सॉस प्लांट, 1 रुपए किलो में बिक रहा टमाटर / Shivpuri News



शिवपुरी: शिवपुरी के किसान टमाटर की क्रेट लेकर जनसुनवाई में पहुंचे उन्होंने बताया कि एक रुपए किलो से भी टमाटर कम में बिक रहा है जिससे किसानों की पूंजी भी नहीं निकल रही है वहीं शिवपुरी में उद्योग की बात को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ सॉस प्लांट लगाया जाए जिससे टमाटर शिमला मिर्च से बनने वाले प्रोडक्ट का निर्माण कराया जा सके.

जानकारी के अनुसार तानपुर के समस्त ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने टमाटर एवं शिमला मिर्च का उत्पादन बड़ी तादात में किया है पिछले 10 वर्षों से लगातार किसान इसकी खेती करता आ रहा है इसका उत्पादन अच्छी मात्रा में होता है टमाटर के अच्छे दाम नहीं मिल रहे हैं वहीं किसानों के हालात जिले में बहुत ही खराब है लाखों की लागत लगाकर किसान हजारों नहीं ले पा रहे हैं. वर्तमान में किसान के टमाटर का भाव 1 रुपए से भी कम है. किसानों की पीड़ा को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार तक कलेक्टर को आवेदन देकर पहुंचाना चाहते है. जिले में कोई उद्योग या सॉस प्लांट लगाया जाए जिससे टमाटर और शिमला मिर्च से बनने वाले प्रोडक्ट का निर्माण भी यही हो सके जिससे आमजन एवं किसानों दोनों को ही लाभ हो.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!