शिवपुरी: खबर शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम जौराई में बंदर के हमले से एक महिला घायल हो गई है। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया है। दरअसल रविवार की सुबह महिला रश्मि पत्नी रामेश्वर धाकड़ उम्र 25 वर्ष जैसे ही अपने घर की छत पर काम से गई अचानक एक बंदर ने उस पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया महिला को बैराड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया। महिला के पति ने बताया कि जौराई गांव में इन दिनों बंदरों का उत्पात अत्यधिक बढ़ गया है। प्रतिदिन किसी न किसी ग्रामीण को यह उत्पाती बंदर अपना शिकार बना रहे हैं, इसके बाद भी वन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है क्या कोई बड़े हादसे का किया जा रहा है इंतजार दिन प्रतिदिन एक के बाद एक महिला बुजुर्ग और बच्चों सहित उत्पाती बंदरों द्वारा लगातार अपना शिकार बनाया जा रहा है 3 दिन पहले ओमप्रकाश धाकड़ को किया था जख्मी उसके बाद शुक्रवार को दौलतराम धाकड़ को भी बुरी तरह घायल कर दिया बड़ा हादसा होते होते टला और इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया.

बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान: उत्पाती बंदरों के हमले से घायल हुई महिला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
- आनंदपुर में अनोखी तपस्या: आशाराम प्रजापति ने शरीर पर जवारे रखकर कर रहे माता भक्ति / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment