Press "Enter" to skip to content

सियार ने बोला हमला: एक किशोरी सहित दो महिलाएं गंभीर घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के कार्या गांव एक सियार ने एक बालिका सहित दो महिलाओं पर हमला बोल दिया। तीनों घायलों को उपचार के पहले कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।


जानकारी के अनुसार कार्या गांव में आज सुबह एक सियार हमलावर हो गया। सियार ने सबसे पहले शौच के लिए गई मनीषा धाकड़ पर हमला बोल दिया जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गई।

कुछ देर बाद वहीं सियार पास के खेत पहुंचा जहां कोसा पत्नी शैलू जाटव पर हमला बोल दिया बचाने आई 12 साल की बालिका पर भी हमला बोल दिया। बताया गया कि गांव के एक ग्रामीण पर भी सियार ने हमला बोला था परन्तु ग्रामीण के हाथ में लाठी होने की वजह से ग्रामीण को हल्की खरोंच ही आईं है।

बालिका सहित दोनों महिलाओं को उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल से भी दोनों महिलाओं को गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर कर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!