शिवपुरी: इंदौर के भंवरकुआ इलाके में शनिवार देर रात एक छात्र की बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। रात में वह चाय पीने आया था। वह बीआरटीएस पर रांग साइड से बाइक लेकर जा रहा था। उसने सड़क पर खड़े कुछ युवकों को हटने के लिये हॉर्न बजाया। इसे लेकर वहां खड़े युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। जैसे ही स्टूडेंट आगे बढ़ा बदमाश उसके पीछे भागे और चाकुओं से वार कर भाग गए।
TI शशिकांत चौरसिया के मुताबिक टंट्या भील चौराहे के पास चाय की दुकान पर आयुष (22) पुत्र विनोद गुप्ता निवासी बह्मपुरी कॉलोनी की बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। बदमाशों की संख्या चार से अधिक थी। बताया जाता है कि आयुष रात में बाइक से तीन दोस्तों के साथ चाय पीने चौराहे पर पहुंचा था। आरोपी सड़क पर खड़े थे। आयुष ने बाइक का हॉर्न बजाकर उन्हें हटने के लिये कहा। इस दौरान कहासुनी हुई।
आयुष वहां से जैसे ही आगे बढ़ा बदमाश दौड़ते हुए पहुंचे औरर चाकू से गले पर दो से ज्यादा वार कर दिए। घायल आयुष को उसके दोस्त तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान आयुष ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक हमला करने वाले बदमाशों में नाबालिग आरोपी भी शामिल हैं।
पढ़ाई करने आया था इंदौर
आयुष इंदौर में पढ़ाई करने आया था। वह मूल रूप से शिवपुरी के पास करैरा का रहने वाला था। सूचना के बाद शिवपुरी से स्टूडेंट के चचेरे भाई और चाचा इंदौर पहुंचे हैं। हत्याकांड से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के सामने आए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इंदौर के भंवरकुआ में शिवपुरी के छात्र आयुष गुप्ता की चाकू मारकर हत्या / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
- आनंदपुर में अनोखी तपस्या: आशाराम प्रजापति ने शरीर पर जवारे रखकर कर रहे माता भक्ति / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment