Press "Enter" to skip to content

NEW YEAR की दुःखद खबर: दर्शन करने निकले भाई बहन की सड़क हादसे में मौत / Shivpuri News

शिवपुरी के नरवर थाना क्षेत्र के मगरौनी कस्बे में 2 बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज सहित ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती कराया है। बाइकों पर सवार सातों लोग नव वर्ष की पहली तारीख को अलग-अलग मंदिरों के दर्शन करने के लिए निकले थे।


जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के थाना करईया ग्राम रिठौनन सेहू के रहने वाले तीन दोस्त गोलू रजक, अखिलेश ओझा, कामेश योगी नववर्ष की पहली तारीख को नरवर का किला घूमने बुलट पर सवार होकर आ रहे थे। इधर करैरा तहसील के श्यामपुर काली पहाड़ी का रहने वाला अभिषेक प्रजापति अपनी तीन बहिन खुशबू प्रजापति, कीर्ति प्रजापति, लाली प्रजापति को लेकर नववर्ष की पहली तारीख को लखेश्वरी माता के दर्शन करने के लिए बाइक पर सवार होकर निकला हुआ था।

रास्ते में ही दम तोड़ दिया

मगरौनी चौकी क्षेत्र की अनाज मंडी के पास दोनों बाइकों की आमने सामने से भीषड भिड़तं हो गई। इस हादसे में अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को उपचार के लिए पहले शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है। खुशबू प्रजापति ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शेष घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। तीन गंभीर घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। नरवर थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!