Press "Enter" to skip to content

सड़क हादसे में समाजसेवी सरपंच की मौत, अज्ञात बाहन की तलाश जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में बीते रात एक सड़क हादसे पिछोर के समाजसेवी व सरपंच पति की मौत हो गई। समाजसेवी बीते रात बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे इसी दौरान एक पीछे आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। दुर्घटना में समाजसेवी व सरपंच पति की मौके पर ही मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार बीते रात आठ बजे महेश यादव पर सवार होकर पिछोर से अपने घर फुटेरा की ओर जा रहे थे। महेश के पीछे उसका छोटा भाई शिशुपाल यादव और सुरेंद्र यादव एक अन्य बाइक से पीछे चल रहे थे। महेश यादव की बाइक पीएचई मैदान से होकर गुजर रही थी।

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने महेश को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। पीछे दूसरी बाइक पर सवार छोटे भाई ने गंभीर रूप से घायल हुए महेश को तत्काल पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया। पिछोर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!