Press "Enter" to skip to content

पंचायत चुनाव में बटने जा रही शराब से भरी CAR को पुलिस ने पकड़ा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में शेष बची पंचायतों के चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव में वोटरों को रिझाने के लिए शराब की व्यवस्था करना प्रत्याशियों द्वारा शुरू कर दी है। बदरवास जनपद की सुमेला ग्राम पंचायत में होने वाले पंचायत चुनाव में बंटने जा रही शराब की खेप पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ी है। पुलिस ने मौके से उस कार को भी जब्त किया है, जिस कार में रखकर यह शराब ले जाई जा रही थी।


हालांकि शराब ले जा रहा कार चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामले में 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने जिस कार को जब्त किया है, वह सुमेला के रहने वाले भूरा यादव की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार सुमेला ग्राम पंचायत में पंचायत चुनाव होने हैं इसे लेकर प्रत्याशियों के बीच प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है और इसी चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए शराब बांटने के लिए बड़ी संख्या में शराब की खेपें पहुंच रही हैं। मंगलवार रात पुलिस को गश्त के दौरान बस स्टैंड पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भूरा पुत्र जयपाल यादव निवासी सुमेला अपनी ईऑन कार क्रमांक एमपी 33 सी 3620 में खतौरा से देशी शराब की पेटियां भरकर बिजरौनी के रास्ते ग्राम सुमेला जा रहा है।

इस सूचना पर पुलिस ने गुना बायपास अग्रवाल पेट्रोल पम्प के पीछे हाईवे रोड़ बदरवास पर चैकिंग लगाई, तभी रात करीब 2 बजे एक कार आती हुई दिखाई दी। जिसे पुलिसकर्मियों ने रोका तो कार चालक कार को तेज रफ्तार में वहां से भगा ले गया। जिसका पुलिस ने काफी दूर तक पीछा किया।

इसी दौरान कार चालक पुलिस को आते देख विक्रम यादव के मकान हाईवे रोड़ के पास कार को खड़ी कर भाग गया। पुलिस ने उक्त कार को जप्त कर उसकी तलाशी ली तो कार की पिछली सीट और डिग्गी में शराब की 13 पेटियां रखी मिली। जिसमें 117 लीटर देशी शराब मिली। जिसकी कीमत 52650 रूपए आंकी गई। वहीं कार की कीमत लगभग 3 लाख रूपए बताई गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!