Press "Enter" to skip to content

खनियाधाना के वार्ड नंबर 1 में हैडपंप, स्ट्रीट लाइट पोल को निर्माणाधीन मकान के अंदर किया / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के खनियाधाना के वार्ड नंबर 1 में थाने के पीछे एक मकान मालिक ने अपने निर्माणधीन मकान के अंदर स्ट्रीट लाइट के पोल एवं हेडपंप को अंदर ले लिया है. वहीं सीसी पर निर्माण कर मकान बना लिया है. जिससे कॉलोनी वालों को काफी परेशानी आ रही है.

शिवपुरी के वार्ड नंबर 1 खनियाधाना के समस्त वार्डवासी ने कलेक्टर को आज आवेदन सौंपकर बताया कि वार्ड नंबर 1 में सरकारी हेडपंप एवं स्ट्रीट लाइट का पोल है और नाली की जो जगह है उस पर मकान बना लिया है वहीं हरेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह द्वारा अपने निर्माणाधीन मकान के अंदर हैडपंप और स्ट्रीट लाइट को मकान के अंदर ले लिया है इससे वार्ड वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है आने जाने का सीसी रोड भी कम पड़ गया है और हेड पंप से पानी भरना भी बंद कर दिया है इससे समस्त वार्ड वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में जब मकान मालिक से बात की गई तो वह गाली गलौज करते हैं महिलाओं को आगे कर देते हैं इसी के चलते आज समस्त वार्डवासियो ने कलेक्टर के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!