Press "Enter" to skip to content

गांव के दबंगों ने की मारपीट, राजीनामा करने का बना रहे आरोपी दवाब / Shivpuri News

शिवपुरी के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम ढोडिया में दबंगों द्वारा मारपीट की गई और गाली गलौज की जाती है लेकिन पुलिस ने कोई कठोर कार्रवाई नहीं की.

जानकारी के अनुसार विमला पत्नी राधेश्याम कुशवाह ग्राम ढोडिया थाना इंदार ने एसपी को दिए आबेदन में बताया कि 15 दिसंबर 2022 को ढोडिया मेहनत मजदूरी कर अपना पालन पोषण कर रही है. वहीं सिंगरौली गांव के दबंग व्यक्ति पप्पू पुत्र संतोष एवं गोलू यादव पुत्र पप्पू यादव निवासी ग्राम सिंघारई के द्वारा मारपीट कर गाली गलौज की गई वहीं जान से मारने की धमकी भी दी गई. जिसके बाद पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया इसी के चलते राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है वहीं जान से मारने की धमकी दी जा रही है इसलिए आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग आज एसपी शिवपुरी से की हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!