Press "Enter" to skip to content

फांसी के फंदे पर लटका देख, 2 सालियों ने साहस दिखाते हुए बचाई जीजा की जान / Shivpuri News

शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कैमई में रविवार की शाम शराब के नशे में एक 22 वर्षीय युवक आकाश मोंगिया ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की है। वह तो समय रहते दो महिलाओं ने युवक को नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता देख लिया जिसके बाद महिलाओं ने दौड़कर युवक को अपने कंधों पर उठा लिया और आवाज लगाकर लोगों को बुलाया जिसके बाद एक युवक ने नीम के पेड़ पर चढ़कर फांसी के फंदे को काटा जिसके बाद युवक को बैराड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। युवक ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश क्यों कि फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। अस्पताल पहुंची बैराड़ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!