Press "Enter" to skip to content

बेटे की चाहत में हो गई 5 बेटी, पाँचवी बेटी जन्मी तो पिता ने खाया जहर, हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी:बेटे की चाह में एक एक करके 4 बेटियां हो गई और पांचवीं बार भी बेटी ने जन्म लिया तो 43 साल के पिता ने सल्फास खा लिया। गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल शिवपुरी लाए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बृजेश जाटव (43) निवासी राजापुर की शादी के बाद एक-एक करके 4 बेटियों ने जन्म लिया। लेकिन बृजेश को शुरुआत से ही बेटी की चाहती और पांचवी बार भी बेटे के जन्म की उम्मीद थी।

लेकिन नियति ने कुछ और निर्धारित किया था। करीब 10 दिन पहले पांचवीं बेटी ने जन्म लिया। इसी के चलते ना सिर्फ पत्नी को कोसता रहता बल्कि सर आपका आदि भी हो गया। बृजेश जाटव ने शनिवार को सल्फास निगल लिया। परिजन इलाज कराने जिला अस्पताल शिवपुरी लाए जहां शनिवार रविवार की दरमियानी रात मौत हो गई है।

चचेरे भाई वृंदावन ने बताया कि ब्रजेश की पत्नी को सबसे पहली लड़की हुई थी। तभी से ब्रजेश बेटे की चाह रखने लगा था। ब्रजेश की पत्नी ने दूसरी बार बेटी को जन्म दिया। उसी वक्त से ब्रजेश शराब पीने लगा था।बेटा पैदा ना होने को लेकर शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करने लगा था। ब्रजेश की पत्नी ने तीसरी संतान के रूप में फिर

घरवालों के समझाने पर भी नसबंदी नहीं कराई, दो बेटियां और हुईं
तीसरी बेटी के जन्म के बाद ब्रजेश को परिवार के सदस्यों ने काफी समझाया ओर उसे नसबंदी करवाकर तीन बेटियों के पालन पोषण करने की बात कही। बेटे की चाहत में चौथी बार फिर प्रयास किया। लेकिन चौथी सन्तान के रूप में बेटी ही पैदा हुई। भाई वृंदावन ने बताया कि ब्रजेश की चौथी संतान बेटी के पैदा होने के बाद ब्रजेश अपनी पत्नी और अपने आप को कोसने लगा था। दिन रात शराब के नशे में डूबा रहने लगा था। ब्रजेश को अपने जीवन मे सिर्फ एक बेटे की चाह थी। चार बेटियों के जन्म के बाद बृजेश की पत्नी एक बार फिर गर्भवती हुई और फिर से पांचवी संतान के रूप में बेटी ही पैदा हुई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!