Press "Enter" to skip to content

चलती बाइक पर पलटा ट्रक: डेढ़ घंटे तक ट्रक के नीचे दबा रहा बाइक सवार, क्रेन से निकाला शव / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर रविवार की सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई.बताया जा रहा है कि आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर खूबत घाटी के पास निर्माणाधीन सड़क पर एक ट्रौला के चालक ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे-किनारे दौड़ रही बाइक पर पलट गया.इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
डेढ़ घंटे तक ट्रक के नीचे दबा रहा बाइक सवार
आगरा मुंबई नेशनल हाईवे पर खूबत घाटी के पास हुए इस हादसे में करीब डेढ़ घंटे तक बाइक सवार युवक मटर से भरे ट्रक के नीचे दबा रहा.सूचना पर मौके पर पहुंची सतनवाड़ा थाना पुलिस ने क्रेन की सहायता से शव को ट्रक के नीचे से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.मृतक युवक की पहचान ग्वालियर निवासी गिर्राज जाटव उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है.

मर्ग कायम कर पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सतनवाड़ा थाना प्रभारी दिनेश नरवरिया ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रैन की सहायता से ट्रक के नीचे दबे बाइक सवार युवक के शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
मृतक युवक की पहचान गिर्राज जाटव निवासी ग्वालियर के रूप में हुई है.परिजनों को सूचना दे दी गई है. हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है.मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!