Press "Enter" to skip to content

ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास हो रही सूअरों की मौत, नगरपालिका ने कराया पीएम / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में एकाएक अज्ञात बीमारी के चलते सुअरों की मौत होने का मामला सामने आया है। कई दिनों से शहर के वार्डों में कई सुअरों की मौत अज्ञात बीमारी के चलते हुईं हैं।


इसका अंदाजा नगर पालिका के बड़ौदी स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में दर्जनों मृत पड़े सुअरों को देख कर लगाया जा सकता है। इस मामले को नगर पालिका ने गंभीरता से लेते हुए मृत सुअरों का पोस्टमार्टम कराकर मौत का कारण पता लगाने का प्रयास किया है।

ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास रहवासियों ने उठाया मुद्दा

हाल ही में नपा के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर एक दर्जन से अधिक गाय की मौत का मामला बडौदी क्षेत्र के रहवासियों ने उठाया था। हालांकि गाय की मौत का कारण कचरे में फैले करंट को बताया गया था। बडौदी क्षेत्र के रहने वाले दयाराम ने बताया कि काफी दिनों से नगर पालिका की कचरा गाड़ी में हर रोज बड़ी संख्या में मृत सुअरों को भर कर लाया जा रहा है इसके बाद उन्हें लगातार ट्रेंचिंग ग्राउंड में फेंका जा रहा है।

ऐसे में क्षेत्र में बदबू फैली रहती है साथ ही बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। इस बीच नगर पालिका ने बड़ी संख्या में हो रही सुअरों की मौत का कारण पता लगाने का प्रयास नहीं किया।

मृत सुअरों से शरीर पड़े हरे-नीले

फिलहाल सुअरों की मौत का कारण अज्ञात बना हुआ। सफाई कर्मचारियों की माने तो मृत सुअरों के शरीर हरे-नीले पड़ चुके हैं। वार्ड क्रमांक 15 में भी शनिवार को लगभग सुअरों की मौत हो गई। मृत सुअरों को नगरपालिका में भी ले जाया गया। इसके बाद हरकत में आए नगरपालिका के अधिकारियों ने मृत सुअरों का पोस्टमार्टम करवाया है।

नगरपालिका सीएमओ केशव सिंह सगर का कहना है कि कुछ सुअरों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृत सुअरों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा। इसके बाद आवश्यक कदम नगरीय प्रशासन द्वारा उठाए जाएंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!