शिवपुरी: शहर के वार्ड क्रमांक के 38 में एक सफाईकर्मी महिला की ईमानदारी की चर्चा हो रही है। दरअसल महिला सफाईकर्मी को एक पर्स में सोने की की चैन और कुछ पैसे कचड़े के ढेर में मिले। जिन्हें महिला सफाईकर्मी ने असल हकदार की तलाश कर उन्हें सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 38 कान्हाकुंज के रहने वाले विकास व्यास के घर गमी हो गई थी। इसकी साफ-सफाई में घर में रखी एक सोने की चैन सहित कुछ पैसों से भरा एक छोटा पर्स भी कचड़ा समझ कर फेंक दिया गया था। हर रोज की तरह महिला सफाईकर्मी बविता ने अन्य घरों के साथ साथ विकास व्यास के घर का कचड़ा एकत्रित कर लिया था। इसी कचड़े के ढेर में बविता को एक छोटा पर्स दिखाई दिया। बविता ने जब पर्स को खोलकर देखा तो उसमें पैसे सहित एक सोने की चैन रखी हुई थी। बबिता ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए उन सभी घरों में जाकर पूछताछ की जहां से वह कचड़ा लेकर आई थी। अंततः बबिता को पड़ताल में पता चल गया कि उक्त पर्स विकास व्यास का था। बविता ने सोने की चैन सहित पैसों से भरा पर्स विकास व्यास के सुपुर्द कर दिया।
महिला सफाईकर्मी बबिता की ईमानदारी को देखते हुए वार्ड वासियों ने बबिता की ईमानदारी की सराहना की। इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद वेदांश सविता ने बविता बाई का शॉल श्रीफल देकर सम्मान भी किया।

सफाईकर्मी महिला की ईमानदारी: कचरे के ढेर में मिली सोने की चैन, पैसे मालिक को किए सुपुर्द / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment