Press "Enter" to skip to content

माता की मूर्ति का मुकुट, कुंडल, पायल व छत्र चुराकर भागते चोर, लोगों ने घेराबंदी कर दबोचा / Shivpuri News

शिवपुरी: खनियांधाना नगर के माता की मूर्ति का मुकुट, कुंडल, पायल और छत्र चुराकर बदमाश भाग रहा था। लोगों ने चोर को घेराबंदी करके धर दबोचा। पुलिस ने पुजारी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी पुजारी सालिगराम (70) पुत्र हरचरण झा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है बगीचा मंदिर पूजा करने गए थे। मंदिर से एक युवक को निकलते देखा जो वहां से भागने लगा। माता की मूर्ति का मुकुट, कुंडल, छत्र व पायल गायब था।


लोगों ने बदमाश को घेराबंदी करके धर दबोचा। युवक ने चोरी का सारा सामान जनता के सामने रख दिया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम सेवालाल पुत्र चिमुआ प्रजापति निवासी हिम्मतपुर बताया। बाद में पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर कोर्ट में पेश किया, जहां से चोर को जेल भेज दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!