शिवपुरी: शिवपुरी शहर के फिजिकल क्षेत्र के एक मकान में LPG गैस सिलेंडर फटने के फटने मकान की छत गिर गई। मकान में रह रहे परिवार के सदस्यों ने घर से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही मौके पर फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौर अपने में स्टाफ के साथ पहुंचे फिजिकल थाना पुलिस ने फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार फिजिकल रोड़ पर दौलत सिंह के होटल के पास हरिशंकर शाक्य के मकान में दिलीप धानुक और उसका पांच सदस्यीय परिवार किराए पर रहता है। आज सुबह घर के एक कमरे में सुबह की चाय बनाने के लिए दिलीप की बहिन पहुँची। जैसे ही उसने एलपीजी गैस के चूल्हे को जलाने के लिए माचिस को जलाया अचानक से गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। युवती ने कमरे से भाग कर अपनी जान बचाई इसी दौरान घर के अन्य सदस्य भी दूसरे कमरे से निकलकर बाहर आ गए। देखते ही देखते कमरे में आग की लपटें उठने लगी। कुछ ही देर में सिलेंडर में हुए धमाके से कमरे की छत जमीदोज हो गई। आगजनी की सूचना तत्काल फिजिकल थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। इधर खबर लगते ही शिवपुरी एसपी शिवपुरी एसडीएम ने इस हादसे को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार पटवारी को तत्काल मौके पर पहुंचाया नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा भी मौके पर पहुंच गई गरीब परिवार को पूरी मदद करने का आश्वासन भी दिया वही दिलीप धानुक ने बताया गया कि कल ही गैस एजेंसी से सिलेंडर देकर गया था सिलेंडर से हल्की गैस का रिसाब भी हो रहा था। घर के सदस्यों ने सिलेंडर बदलकर देने की भी बात कही थी परन्तु सिलेंडर देने आए होकर्स ने सिलेंडर नहीं बदला।दिलीप धानुक के अनुसार इस हादसे में उसे हजारों का नुकसान हुआ है।

सुबह की चाय बनाते वक्त अचानक लगी LPG गैस सिलेंडर में आग कमरे से भागकर बचाई अपनी जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment