Press "Enter" to skip to content

गर्भवती भाभी की गला दबाकर की थी हत्या, देबर को किया पुलिस ने गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी में भाभी की गला दबाकर हत्या करने वाले देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं कई दिनों से भाभी की हत्या करने वाला देवर फरार चल रहा था पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवर को गिरफ्तार कर लिया है.


आरोपी मंगल लोधी ने अपनी गर्भवती भाभी की गला दबाकर हत्या की थी आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था जिसे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम नयागांव ढंगी पंचायत भवन के पीछे से गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से एक 315 बोर का कट्टा एक जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि आरोपी ने 27 अक्टूबर को अपनी भाभी की हत्या गला दबाकर की थी, जिस पर आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर धारा 302, ,25/27, एवं अन्य धाराओं के साथ मामला दर्ज करते हुए न्यायालय पेश किया जाएगा इस कार्रवाई में मुख्य भूमिका सब इंस्पेक्टर बीएल दोहरे एवं उनकी टीम की रही.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!