Press "Enter" to skip to content

बस से गिरे युवक की पहिए के नीचे दबने से दर्दनाक मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नोद थाना अंतर्गत सेसई तिराहे के पास मंगलवार को दोपहर एक यात्री बस से नीचे गिरने पर एक युवक की बस के टायर के नीचे दबने से मौत हो गई पुलिस ने शव का पीएम करा कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार बृजेंद्र पुत्र सीताराम पाल निवासी माडा गणेश खेड़ा मंगलवार को दोपहर बस में सवार होकर अपने गांव जा रहा था युवक बस के गेट पर खड़ा था बस चालक ने अचानक से बस के ब्रेक लगाए तो झटके से बृजेंद्र नीचे गिरा और उसी बस के पिछले टायर के नीचे आ गया घटना में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बस को जप्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!