Press "Enter" to skip to content

नया ट्रैक्टर नहीं पूजने से नाराज होकर दो लोगों ने पति पत्नी सहित बहू, रिश्तेदार को पीटा, वीडियो वायरल / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा के टोरियाकलां गांव में नया ट्रैक्टर नहीं पूजने से नाराज होकर दो लोगों ने पति-पत्नी, उनकी बहू और रिश्तेदार की मारपीट कर दी। पुलिस ने घटना वाले दिन केस दर्ज नहीं किया। मारपीट करते हुए खुद वीडियो बनाया जिया, जो सामने आने के बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। फरियादी रवि प्रकाश (41) पुत्र बलवंत परिहार निवासी ग्राम टोरियाकलां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 दिसंबर की रात 9 बजे गांव का सचिन रावत, माधौ रावत आए और गालियां देते हुए बोले कि तुमने साहबसिंह परिहार से हमारे नए ट्रैक्टर को पूजने के लिए मना क्यों किया।


रवि ने कहा कि साहब सिंह से इस बारे में मेरी कोई बातचीत नहीं हुई है। इसी बात पर माधौ रावत ने लाठी से हमला कर दिया। बचाने आई पत्नी गायत्री, बहू आशा और रिश्तेदार नरेंद्र परिहार निवासी ढकुरई पर पथराव करके घायल कर दिया। गंभीर चोट के चलते गायत्री को करैरा से जिला अस्पताल शिवपुरी रैफर किया है।

मौसेरे भाई को पकड़कर जूते से पीटा, केस वापस लेने के लिए दबाव: रविप्रकाश का कहना है कि मेरे मौसेरे भाई नरेंद्र को माधौ और सचिन ने पकड़ लिया। सचिन ने जूता निकालकर बेहरमी से पीटा। उन लोगों ने ही ज्यादती करते हुए वीडियो बना ली और बाद में वायरल कर दी। मंगलवार को करैरा आया, उधर आरोपियों ने घर आकर गोली चला दी। अब केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। पुलिस भी दबंगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!