Press "Enter" to skip to content

टपरा मोहल्ला में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 13 टपरा मोहल्ला से है जहां एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता बुधवार की सुबह तब चला जब परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो युवक का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई सुनील की पत्नी मायके से नहीं आ रही थी। इसी बात को लेकर सुनील का अपनी सास से मोबाइल पर विवाद हो गया जिससे क्षुब्ध होकर सुनील ने आत्महत्या कर ली है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!