शिवपुरी: शहर की फिजिकल क्षेत्र में स्थित टीवी टावर रोड के पास भवन मालिकों को भवन तोड़ने के नोटिस नगर पालिका शिवपुरी द्वारा दिए गए थे. इसके चलते सभी भवन मालिकों ने कोर्ट की शरण ली.
27402/2022 WP राजेश पाठक व अन्य बनाम मप्र शासन के मामले में माननीय उच्चन्यायालय के समक्ष याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्तागण सुनील जैन, संजीव बिलगैयाँ एवं अक्षत जैन द्वारा याचिका प्रस्तुत की गयी थी कि सभी याचिकाकर्ता ने ज़मीन को रजिस्ट्रीकरण कराकर क्रय किया हैं तथा राजस्व ने नामांतरण भी किया है. इस पर उच्चन्यायालय ने शासन से नोटिस भेजने का आधार मंगाकर तलब किया था, इसके बाद भवन मालिकों को स्थगन आदेश प्रदाय किया है, कस की सुनवाई के लिए सिविल वेकेशन के बाद जनवरी 2023 में तिथि नियत की गयी हैं.






Be First to Comment