Press "Enter" to skip to content

नर्स तनवी तवांडे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मिली नींद की गोलियां / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खोड़ में एक स्टाफ नर्स द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. स्टाफ नर्स अपने सरकारी क्वार्टर में पलंग पर बेहोशी की हालत में मिली पास ही नींद की गोलियों के पत्ते पड़े हुए मिले हैं.स्टाफ नर्स को तुरंत खोड़ गांव में स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन कुछ देर बाद ही नर्स की मौत हो गई. सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज कर जांच शुरू कर दी है.
स्टाफ नर्स के कमरे में मिली नींद की गोलियां
जानकारी के अनुसार खोड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ स्टाफ नर्स सुश्री तन्वी दबंडे उम्र 28 वर्ष निवासी बैतूल खोड में अपने सरकारी क्वार्टर में रहती है.आज दोपहर लगभग 3 बजे स्वास्थ्य केन्द्र का कर्मचारी सुमंत सैन तन्वी को ड्यूटी पर बुलाने पहुंचा बहुत देर तक दरवाजा खटखटता रहा लेकिन दरवाजा नहीं खुला जिसके बाद उसने पड़ोस में रहने वाले पड़ोसी बुलाए ओर दरवाजा खोलने का प्रयास किया. पड़ोसियों ने दरवाजे को झटका दिया तो दरवाजा खुल गया अंदर जाकर देखा तो तन्वी पलंग पर बेहोश पड़ी थी उसकी सांसेे चल रही थी. तन्वी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. मौके पर पुलिस ने जब कमरे की तलाशी ली तो कमरे में पलंग के पास में नींद की गोलियों के खाली पत्ते मिले है अनुमान लगाया जा रहा है कि तन्वी ने अधिक मात्रा में नीद की गोलियां खा ली जिससे उसकी मौत हो गई.
4 दिन से अकेले ड्यूटी पर थी स्टाफ नर्स
बताया जा रहा हैं कि तन्वी दबंडे पिछले 16 दिसबंर से लगातार अपनी सेवाएं दे रही थी. खोड प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चार नर्स पदस्थ है जिसमें 3 संविदा कर्मी है इस समय प्रदेश में चल रही संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल होने के कारण तीनों नर्स हड़ताल पर है इस कारण यह नर्स लगातार ड्यूटी कर रही थी.तन्वी अकेली ही खोड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपनी ड्यूटी कर रही थी.
खोड़ पुलिस चौकी प्रभारी अंशुल गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है. स्टाफ नर्स के परिजनों को बैतूल सूचना दे दी है. बुधवार की सुबह स्टाफ नर्स का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिस कारण आत्महत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!