शिवपुरी: कोतवाली क्षेत्र की रामबाग कालोनी से एक खाद से भरी हुई लोडिंग पिकअप को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। वाहन चोरी की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार, पीएस होटल के पास रामबाग कालोनी के रहने वाले संजय शर्मा पिकअप में खाद वितरण केंद्र से खाद के 80 कट्टे भरकर लाया था। परंतु, रात हो जाने के चलते संजय शर्मा ने वाहन को अपने घर के बाहर खड़ा कर लिया। सुबह खाद को अन्य वितरण केंद्र पर पहुचाने के लिए जब संजय लोडिंग वाहन के पास पहुचा तो खाद के कट्टो से भरी लोडिंग वाहन मौके पर नहीं मिली। संजय ने आसपास तलाश किया तो लोडिंग वाहन का कोई सुराग नहीं लगा। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी को जांचा गया तो पता चला कि रात करीब 1 बजकर 22 मिनट पर दो अज्ञात चोर लोडिंग वाहन को चुरा ले गए। लोडिंग वाहन मालिक संजय ने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
मुड़खेड़ा टोलप्लाज़ा और पनिहार टोलप्लाज़ा के कैमरों में नजर आया लोडिंग वाहन
खाद के कट्टो से भरी लोडिंग वाहन को जब अन्य चौक चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में देखा गया तो उक्त वाहन ग्वालियर बायपास पर ग्वालियर की ओर जाता दिखाई दिया। इसके अतिरिक्त खाद से भरा हुआ लोडिंग वाहन मुड़खेड़ा टोलप्लाजा और पनिहार टोलप्लाजा को क्रॉस करते हुए टोलप्लाजा के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। लोडिंग वाहन की खराब लाइट के चलते वाहन को रात के अंधेरे में काफी धीमी रफ्तार के साथ ले कर गए हैं। लोडिंग वाहन परिहार के टोल प्लाजा पर सुबह सात बजे गुजरता हुआ सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है जल्द आरोपियों को मय वाहन के गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

80 खाद के कट्टे सहित पिकअप बाहन चोरी, मुड़खेड़ा एवं पूरनखेड़ी टोलप्लाजा के CCTV में कैद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment