Press "Enter" to skip to content

सरकारी स्कूल पर कर रखा हैँ भाजपा नेता ने कब्ज़ा, 2 कमरों में लग रही कक्षा / Shivpuri News

शिवपुरी: खनियाधाना तहसील के लोटन गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल को गांव के दबंगो ने भैंसो का तबेला बनाते हुए स्कूल के तीन कमरों में पर कब्जा कर लिया। स्कूल के शिक्षकों ने इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों तक को नहीं दी। ग्रामीणों ने इसकी कई शिकायतें की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।


लोटन गांव के वाक्य प्राथमिक स्कूल में भाजपा नेता विशाल सिंह यादव ने कई सालों से स्कूल के पांच कमरों में से तीन कमरों पर अपना कब्जा जमा लिया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के टॉयलेट पर भी कब्जा जमाए हुए हैं। स्कूल के कमरों में कई सालों से भैंस बांधी जा रहीं हैं। साथ ही कमरों में भूसा और कंडो को भर कर रखा गया है। कई सालों से दो कमरों में ही स्कूल की कक्षाएं लग रही हैं। बच्चों और शिक्षकों को खुले में ही टॉयलेट जाना पड़ता है। इस विद्यालय के जिम्मेदार शिक्षक ने न ही कब्जे को हटाना मुनासिब समझा और न ही इसकी शिकायत वरिष्ठ नेतृत्व से की।

कई बार बात करने पर भी नहीं माने

स्कूल प्रभारी शिक्षिका नीरज गौतम ने भी स्वीकार किया कि विद्यालय के दो कमरों सहित शौचालय पर विशाल यादव कब्जा किए हुए है। कई बार विशाल से बात की लेकिन विशाल उन्हें शौचालय उनकी जमीन पर बना हुआ बता देता है। शिक्षिका नीरज गौतम में अनुसार हाल ही में उनके स्कूल पर एसडीएम साहब और बीआरसी 9 दिसम्बर को आए थे। उन्होंने पूरी स्थिती अपनी आंखों से देख ली है। परन्तु उन्होंने कोई भी कार्यवाही की बात नहीं की वह भी सब कुछ देख कर चले गए।

भाजपा नेता ने बताई अपनी कुटीर

भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष विशाल सिंह यादव का कहना है कि जिस बिल्डिंग को स्कूल भवन बताया जा रहा है वह तो आवास योजना के तहत बनाई गई हमारी कुटीर है। हमारी भैंस आदि स्कूल के बाहर बांधे जाते हैं।

निरीक्षण के दौरान कब्जे की जानकारी नहीं मिली

पिछोर एसडीएम बिरजेंद्र सिंह यादव का कहना है कि मैं 9 दिसंबर को लोटन गांव में खाद्यान्न की दुकान चैक करने गया था। मेरे संज्ञान में स्कूल पर कब्जे की कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी ग्रामीण के द्वारा मुझे इस संबंध में कोई जानकारी दी। ऐसे अगर शिक्षा विभाग कब्जे की शिकायत दर्ज कराता है तो तत्काल विद्यालय से कब्जा हटवा दिया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!