Press "Enter" to skip to content

दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत शराब के नशे में धुत था बाइक सवार, सिर में आए टांके / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के पोहरी रोड स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार के सिर में 6 टांके आए हैं. वही घटनास्थल पर मौजूद व्यक्ति ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.

जानकारी के अनुसार ईश्वर लाल यादव पुत्र रगनी जाटव उम्र 40 साल निवासी ग्राम ठर्रा शिवपुरी से अपने गांव ठर्रा जा रहे थे तभी सेंट चार्ल्स सस्कूल के सामने दो बाइक की आमने-सामने भिड़त हो गई जिससे ईश्वरलाल के सिर में 6 टांके आए हैं वहीं शिवपुरी फसल के लिए बीज लेने ईश्वरलाल आए हुए थे तभी वापस जाते रविवार को शाम के लगभग 6:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत होने से वह घायल हो गए.

प्रत्यक्षदर्शी यशवंत राठौर ने बताया कि मैं वहीं पर अपनी दुकान पर था तभी दो बाइकों की सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने आमने सामने भिड़ंत हो गई. तब मैंने जाकर देखा तो ईश्वरलाल मेरा मित्र है और मैं तुरंत ही ईश्वर लाल और लल्लू कुशवाह को जिला अस्पताल लेकर आया वहीं लल्लू कुशवाह शराब के नशे में धुत्त था और उसके पास और भी शराब रखी हुई थी वही ईश्वरलाल के सिर में 6 टांके आए हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!