Press "Enter" to skip to content

ताकत की दवा समझकर पी ली फ़सल में डालने बाली दवा, इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: 12 साल की बालिका ने फसल में डालने वाली दवा को पी लिया। बालिका की बिगड़ी तबीयत को देख परिजनों ने उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के ककरवाया गांव के रहने वाली 12 वर्षीय संजना रावत पुत्री नंदराम रावत को शरीर में कमजोरी महसूस होने लगी थी कुछ दिनों पहले उसकी मां की तबियत खराब हुई थी तब डॉक्टर उसकी मां को ताकत बढ़ाने वाली दवा दी थी। यह बात संजना को भी पता थी।

संजना को जब कमजोरी महसूस हुई तो उसने अपनी मां की ताकत बढ़ाने वाली शीशी में रखी दवा को पी लिया कुछ ही देर में उसे उल्टियां होने लगी। संजना की मां के पूछने पर संजना ने पी हुई दवा के वारे में अपनी मां को बताया। मां ने जाकर जब दवा की शीशी देखी तो उसके होश उड़ गए। जिस दवा को संजना ने ताकत बढ़ाने वाली दवा को समझ कर पी लिया था वह दवा खेत में कीड़े मारने वाली दवा थी।

संजना को उल्टियां हो रहीं थी। आनन फानन में इसकी सूचना संजना के पिता को दी। इसके बाद संजना को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!