Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी से गुना तक का सफर हुआ महंगा, पूरण खेड़ी टोल प्लाजा पर बढ़ी दरें, जाने नई दरें / Shivpuri News

शिवपुरी और गुना तक सफर करना अब महंगा हो गया है। शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पढ़ने वाले पुरनखेड़ी टोल प्लाजा की दरें आज से बढ़ा दी गई हैं। 18 दिसम्बर से नई दरें लागू हो चुकी हैं।एक तरफ के कार वाहन चालकों को अब 15 रुपए ज्यादा देने पड़ेंगे। दोनों तरफ आने-जाने वालों को 20 रुपए ज्यादा देने होंगे।

बता दें कि पहले एक तरफ की यात्रा के कार के 125 रुपए और दोनों तरफ के 190 रुपए लगते थे। मिनी बस के 200 रुपए और दोनों तरफ 305 रुपए लगते थे। बस के 425 एक तरफ और आने-जाने 635 रुपए लगते थे। लेकिन अब इन सभी दरों में इजाफा होने के चलते वाहन मालिकों की जेब पर भी बोझ बढ़ जाएगा।

पूरनखेड़ी टोलप्लाज़ा के एजीएम जेके मौर्य ने बताया कि गुना में फोरलेन को शुरू किया गया है इसके चलते 85 किलोमीटर के दायरा अब बढ़कर 95 किलोमीटर का हो गया था। इसी के चलते पूरनखेड़ी टोल प्लाजा की दरों में इजाफा किया गया है।

कार/जीप/वैन 140 एक तरफ, दोनों साइड के 210 और महीना का पास 4640 रुपए में बनेगा। वहीं मिनी बस 225 जाने और 335 दोनों तरफ आने-जाने और 7495 रुपये महीना का पास बन रहा। वहीं बात की जाए प्राइवेट बस व ट्रक (डबल एक्सेल) की तो यहां भी 470 रुपए बस एक तरफ जाने के और 705 दोनों तरफ आने-जाने के और 15700 में महीना पास बनेगा। वहीं ट्रिपल एक्सल गाड़ी में 515 एकतरफा ,770 आना-जाना और 17130 रुपए में एक महीने का पास बनेगा। बता दे ये कीमतें सिर्फ पूरनखेड़ी टोल प्लाजा पर बढ़ाई गईं है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!