शिवपुरी: करैरा थाना क्षेत्र के कारौठा गांव में दबंगो ने पुरानी रंजिश के चलते युवक और उसकी गर्भवती पत्नी के साथ घर में घुसकर मारपीट कर दी। दबंग इतने पर ही नहीं रुके जब पीड़ित दंपती और उसका भाई अपने साथ मारपीट की शिकायत दर्ज कराने करैरा थाने जा रहे थे। तो बीच रास्ते में रोककर फिर से मारपीट कर दी। पीड़ित दंपती ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई है। करैरा थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कारौठा निवासी रामकिशोर पुत्र राम सिंह पाल उम्र 24 साल ने बताया कि शनिवार सुबह वह अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी गांव के अजय यादव, रघुवीर यादव, अन्नू यादव, मोनू यादव घर पर आए और गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज करने से मना किया तो चारों ने मिलकर मेरे घर के बाहर खड़ी बाइक के साथ तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब रोकना चाहा तो चारों ने मिलकर मुझे पीटना शुरू कर दिया। इस बीच मुझे बचाने आई मेरी पत्नी विनीता के साथ भी जमकर मारपीट कर दी। मोनू यादव ने मेरी पत्नी को धक्का देकर पटक दिया और उसके पेट में लात मार दी। रामकिशोर ने बताया कि उसकी पत्नी 9 माह की गर्भवती है और एक-दो दिन के भीतर बच्चा होने वाला है।
रास्ते मे रोककर फिर कर दी मारपीट
रामकिशोर ने बताया कि अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराने में अपने भाई हरदीप पाल और अपनी पत्नी सुनीता के साथ बाइक पर सवार होकर करैरा थाने के लिए निकला था। तभी रास्ते में अजय यादव, रघुवीर यादव, अन्नू यादव ने उसकी बाइक रोक ली और थाने में शिकायत दर्ज न कराने की धमकी देने लगे। जब उसने शिकायत दर्ज कराने की बात कही तो फिर एक बार चारों ने मिलकर मारपीट कर दी और मौके से फरार हो गए। करैरा थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment