Press "Enter" to skip to content

CM के कार्यक्रम में दिखाए थे काले झंडे, जमानत को लेकर SDM कार्यालय, बंगले पर किया प्रदर्शन / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी में शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में काले झंडे दिखाने के मामले में जेल में बंद ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं की जमानत की मांग को लेकर शनिवार को ओबीसी महासभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों शिवपुरी एसडीएम कार्यालय पर धरने पर बैठ गए हैं.इससे पहले ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर बंगले पर पहुंचकर कलेक्टर से मुलाकात करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली.इसके बाद ओबीसी महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव और कार्यकर्ता जमानत की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं.
प्रशासन पर लगाया दबाव में काम करने का आरोप:
ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं के जेल में बंद होने की सूचना पर शिवपुरी पहुंचे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव ने प्रशासन पर दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि
जेल में बंद हमारे कार्यकर्ताओं की साधारण धारा 151 में भी प्रशासन जमानत नहीं ले रहा है.जबकि हम सुबह से जमानत के लिए प्रयास कर रहे हैं.
बड़ा आंदोलन करने की दी चेतावनी
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रशासन मुख्यमंत्री और विधायक के दबाव में काम कर रहा है.मुझे जानकारी मिली है कि प्रशासन द्वारा एक नाबालिग को भी जेल में बंद कर दिया गया है. प्रशासन द्वारा पढ़ने वाले और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों के ऊपर भी चार-पांच धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है यह पूर्णता गलत है. उन्होंने इस मामले को लेकर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी प्रशासन को दी है.
पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला 15 गिरफ्तार:
27% ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान को काले झंडे दिखाने के मामले में पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार कर
प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत जेल भेज दिया था.
इन लोगों को भेजा गया जेल:
सीएम के कार्यक्रम में प्रदर्शन करने पहुंचे गोलू उर्फ शिवम लोधी निवासी ग्राम दुल्हई थाना भौंती,आकाश पुत्र ठाकुरदास लोधी निवासी ग्राम मनगुली थाना पिछोर,रानू पुत्र चंद्रभान लोधी निवासी ग्राम पिपरा हाल मेडीकल कॉलेज के पास शिवपुरी,भंवर सिंह पुत्र मोतीलाल धाकड निवासी खिन्नी नाका पुल के पास पोहरी शिवपुरी,मोहन सिंह पुत्र रविन्द्र सिंह धाकड निवासी खरई कोलारस,लोकेन्द्र पुत्र बलवीर धाकड निवासी ग्वालियर वायपास को गिरफ्तार किया है.इसके साथ अंकित पुत्र हरी सिंह धाकड निवासी नबाब सहाब रोड शिवपुरी, नीलेश पुत्र आशाराम लोधी निवासी ग्राम नांद थाना पिछोर,लोकेन्द्र पुत्र बीरेन्द्र लोधी निवासी नयाखेडा शिवपुरी, आकाश पुत्र फूलसिंह लोधी निवासी हाउसिंह बोर्ड निवासी हाउसिंग वोर्ड शिवपुरी,गिर्राज पुत्र जगदीश धाकड निवासी विवेकानंद कॉलोनी शिवपुरी,दीपक पुत्र भगवती लोधी निवासी सिरसौना शिवपुरी,अरविंद पुत्र हरभजन कुशवाह निवासी कोली मोहल्ला शिवपुरी,हरेन्द्र पुत्र रामू यादव निवासी ऐसवाया थाना बैराड,दीपेश पुत्र रामस्वरूप धाकड निवासी सुभाषपुरा को गिरफ्तार कर लिया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!