शिवपुरी: खनियाधाना के रेडी चौराहे पर रातों-रात अवैध रूप से रखी गई वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा, अवैध रूप से रखी गई यह प्रचलन पिछोर में चल रहा था पर अब यह प्रचलन खनियाधाना में प्रवेश कर चुका है.
जानकारी के अनुसार खनियाधाना के अंतर्गत आने वाले रेडी चौराहे पर आज रात्रि में अज्ञात लोगों के द्वारा अवैध रूप से प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया जानकारी के अनुसार जब सुबह लोग जागे तो वहां पर वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा स्थापित की फिलहाल जैसे ही मामला खनियाधाना पुलिस के संज्ञान में आया वैसे ही खनियाधाना पुलिस एवं खनियाधाना तहसीलदार मौके पर पहुंचे और पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं आपको बता दें कि पिछोर विधानसभा में रातों-रात मूर्तियों को स्थापित करने का चलन बढ़ता जा रहा है 2 दिन पूर्व पिछोर में भी वीरांगना झलकारी बाई की मूर्ति पिछोर में अवैध रूप से रखी गई थी ऐसे महापुरुषों की प्रतिमा को रखना अब पिछोर विधानसभा में आम हो गया है, पिछोर सहित मिला कर लगभग 11 प्रतिमाएं महापुरुषों की रखी गई है सरकारी बेशकीमती जमीनों पर ,जातिवाद को लेकर हर समाज के लोग अपने समाज की महापुरुषों की प्रतिमा रखने में लगे हुए हैं, जब रात के अंधेरे में प्रतिमा रख जाती हैं और सुबह उसी समाज के लोग आते हैं और प्रतिमा का पूजन करते हैं और उस महापुरुष को अपनी समाज का बताने लगते हैं, प्रशासन की बात करें तो अभी तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने पिछोर खनियांधाना में अनगिनत अवैध रूप से महापुरुषों की प्रतिमाएं रखी गई है किसी व्यक्ति पर कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की है. प्रशासन आखिर मौन क्यों है यह कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.






Be First to Comment