शिवपुरी: शिवपुरी मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम के तहत सीएम शिवराज सिंह चौहान इन दिनों प्रदेश भर का दौरा कर रहे हैं इसी क्रम में शुक्रवार को शिवपुरी दौरे पर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शहर के पोलो ग्राउंड पर आयोजित मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान कार्यक्रम के तहत 135 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया वहीं संभाग के 1 लाख 13 हजार पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया.इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान का नायक अवतार शिवपुरी में भी जारी है यहां उन्होंने मंच से जनता को संबोधित करते हुए नगर पालिका शिवपुरी के सीएमओ शैलेश अवस्थी और राशन वितरण में अनियमितता बरतने पर कोलारस से पिछोर ट्रांसफर हुए फूड इंस्पेक्टर नरेश माझी को मंच से सस्पेंड करने की घोषणा की.
माधव नेशनल पार्क में टाइगर प्रोजेक्ट की समीक्षा
इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी हवाई पट्टी पर उतरने के बाद सबसे पहले माधव नेशनल पार्क का दौरा किया.यहां अधिकारियों से टाइगर प्रोजेक्ट और शिवपुरी माधव नेशनल पार्क से कूनो और रणथंभौर नेशनल पार्क तक बनने वाले टाइगर कोरीडोर को लेकर चर्चा की और अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की.केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जनवरी 2023 तक शिवपुरी में 3 टाइगरों का बसा दिया जाएगा.टाइगर प्रोजेक्ट से शिवपुरी पर्यटक नगरी के रूप में विकसित होगी. जिससे यहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया क्षेत्रीय सांसद के पी यादव मंत्री सुरेश रांठखेड़ा आदि मौजूद रहे.

सीएम का नायक अवतार शिवपुरी नगर पालिका CMO शैलेश अवस्थी और फूड इंस्पेक्टर नरेश मांझी को किया सस्पेंड / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment