Press "Enter" to skip to content

ज़मीनी विवाद के चलते युवक के पैर में मारी गोली, एग्रीमेंट पर खरीदी थी 4 लाख में ज़मीन / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा थाना क्षेत्र में सोनचिरैया अभ्यारण्य के हटते ही जमीनों के खरीदने और बेचने का काम शुरू हो चुका है। जिस जमीन को किसान बेच नहीं पा रहे थे। उस जमीन के भाव आसमान छूने लगे हैं। सोनचिरैया अभ्यारण के हटते ही जमीनी विवाद भी अब सामने आने लगे हैं। करैरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक में गोली मार दी गई है। युवक को घायल अवस्था में शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती में भर्ती कराया गया है। घायल के पैर में गोली लगी है।

फतेहपुर गांव के रहने जयदेव कोली ने बताया कि उसने गांव के ही शिशुपाल नामदेव से डेढ़ साल पहले एग्रीमेंट पर साढ़े 4 बीघा जमीन खरीदी थी। शिशुपाल नामदेव गांव के दबंग कल्लू रावत के यहां रहता था। चूंकि उस समय सोनचिरैया अभ्यारण होने के चलते करैरा क्षेत्र के 42 गांव में जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगी थी।

शिशुपाल नामदेव से जमीन खरीदने का एग्रीमेंट कर लिया था और उसे 4 लाख रुपए भी दे दिए थे। 2 माह पहले सोनचिरैया अभ्यारण को सरकार ने खत्म कर दिया था। इसके बाद फिर जमीनों की रजिस्ट्री होना शुरू हो गई थी।

जयदेव ने बताया कि मैंने शिशुपाल नामदेव से साढ़े 4 बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराने के बात कही। रजिस्ट्री कराने की बात 14 दिसंबर को तय हुई थी। लेकिन शिशुपाल आनाकानी करने लगा और रजिस्ट्री नहीं कराई।

आज सुबह जब वह और उसका छोटा भाई रामू जमीन जोतने के लिए खेत पर ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। उसी वक्त शिशुपाल नामदेव, कल्लू रावत, पर्वत रावत, गोटीराम रावत, रामलखन रावत ने मुझे, भाई और ट्रैक्टर के ड्राइवर को घेर लिया। जब मैंने जान बचाकर भागने की कोशिश की तो कल्लू रावत ने मुझे पैर में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अन्य खेत पर काम कर रहे किसान पहुंच गए। जिन्हें देख 5 लोग भाग गए। गोली लगने के बाद उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

करैरा थाना पुलिस ने शिशुपाल नामदेव, कल्लू रावत, पर्वत रावत, गोटीराम रावत, रामलखन रावत के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!