शिवपुरी: शिवपुरी के खनियाधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मुहारीकलां में रहने वाले पिता ने आज एसपी से शिकायत करते हुए गुहार लगाई है. कि मेरी बेटी की हत्या कर दी गई है वहीं चार पहिया वाहन की लगातार दहेज में मांग की जा रही थी लेकिन नहीं देने पर मेरी बेटी की सास ससुर और उसके पति ने हत्या कर दी है.
जानकारी के अनुसार रामसेवक पुत्र अनुद्धि साहू निवासी ग्राम मुहारीकलां थाना खनियाधाना ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि उसकी पुत्री की शादी उसने 6 वर्ष पूर्व ग्राम खड़ोय थाना मायापुर निवासी मूंगाराम पुत्र बारेलाल साहू के साथ की थी. शादी के बाद एक पुत्री अनन्या का जन्म हुआ. वही शादी में 2 लाख नगद, सोने की अंगूठी, जंजीर और अन्य गृहस्थी का सामान भी दिया था अभी पुत्री 8 महीने की गर्भवती भी थी इसके बाद लगातार दामाद चार पहिया वाहन की मांग करने लगा और कहने लगा कि मैंने मायापुर में मकान बना लिया है उसमें गृहस्थी का सामान भी रखना है और लगातार वह कहता रहा कि अगर सामान और चार पहिया वाहन नहीं दिया तो दूसरा विवाह कर लूंगा इसी के चलते पिता ने अपनी बेटी की हत्या करने के आरोप दामाद, सास, ससुर पर लगाए हैं. वहीं जब मायापुर थाने में रिपोर्ट कराने गए तो पुलिस ने कहा कि अब बेटी का अंतिम संस्कार हो चुका है अब पुलिस कुछ नहीं कर सकती है वही रामसेवक ने बताया कि बिना हमें बताएं बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया ना ही उसकी मौत की जानकारी हमें दी गई.

दहेज में चार पहिया वाहन नहीं दिया तो कर दी पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहा था 8 माह का बच्चा, बिना सूचना के किया अंतिम संस्कार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment