शिवपुरी: कठेंगरा गांव के पास बिजली के खंभे पर चढ़े युवक को करंट लग गया। परिजनों ने मौत के दूसरे दिन बुधवार को नरवर थाने के बाहर लाश रखकर ट्रैफिक जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक जाम के हालत रहे। पुलिस ने शून्य पर केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक रवि शाक्य (25) पुत्र हरप्रसाद शाक्य निवासी किशनपुर की मंगलवार को करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दामो कुशवाह आदि रवि को 350 रु. की मजदूरी पर ले गए और जंफर जुड़वाने के लिए खंभे पर चढ़ा दिया।
करंट लगने से रवि की मौके पर ही जान चली गई। शाम करीब 7 बजे मृतक के परिजनों को मौत की सूचना दी। परिजन नरवर अस्पताल पहुंचे तो रवि शाक्य की लाश के साथ कोई भी मौजूद नहीं था। बुधवार को परिजन व अन्य लोग इकट्ठा होकर नरवर थाने पहुंचे। थाने के बाहर शव रखकर करीब चार घंटे तक चक्काजाम किया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धारा 304ए के तहत शून्य पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।






Be First to Comment