Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में पहली बार होगा संगीत सम्राट तानसेन समारोह का आयोजन / Shivpuri News

शिवपुरी: पहली बार संगीत सम्राट तानसेन समारोह की तर्ज पर शिवपुरी में गमक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में देश की विख्यात उप शास्त्रीय संगीत गायिका मालिनी अवस्थी लखनऊ गायन प्रस्तुत कर संगीत सम्राट तानसेन की याद दिलाएगी। इनके अलावा ऐसे स्थानीय कलाकार जिन्होंने संगीत के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा कायम की है वह भी अपनी अनूठी संगीत ताल पर लयबद्ध प्रस्तुति देंगे।

कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के लिए हम यह आयोजन शिवपुरी में पहली बार कर रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य संगीत विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है, और हमारे ही पास के जिले ग्वालियर में वृहद स्तर पर संगीत सम्राट तानसेन समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसमें देशभर के ख्याति प्राप्त कलाकार जुटते हैं। और लोककला संस्कृति से रूबरू होते हैं। ठीक उसी तर्ज पर शिवपुरी में भी हमने यह प्रयास किया है।

जिसमें नगर पालिका परिषद के अंदर बने टाउन हॉल में यह कार्यक्रम दर्शकों के लिए निशुल्क रहेगा। जिसमें वह लोक कला के साथ-साथ शास्त्रीय संगीत बद्ध कलाओं को कलाकारों द्वारा मंच से प्रस्तुत करते हुए देखे सकेंगे और जान सकेंगे कि हमारी विरासत क्या है।

16 को टाउन हॉल में शाम 4 बजे होगा आयोजन
16 दिसंबर को शाम 4 बजे से टाउन हॉल में गमक अनुज की शुरुआत होगी। जिसमें लोक कलाकार मालिनी अवस्थी का गायन आकर्षण का केंद्र रहेगा। एक दशक बाद टाउन हॉल में शास्त्रीय संगीत पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति हो गई यह जनसमूह को देश की सांस्कृतिक विरासत और धरोहर से जोड़ने वाली पहल भी होगी।

यह कलाकार देंगे प्रस्तुति

मालिनी अवस्थी लखनऊ उप शास्त्री गायन
देवेंद्र राजपूत शिवपुरी – ध्रुपद गायन {स्नेह लता सिंघल शिवपुरी – सितार
प्रियंका पुरोहित शिवपुरी- गायन
अभिजीत सुखदांणे ग्वालियर ध्रुपद गायन,
यह एक नई शुरुआत है
शिवपुरी में हम पहला प्रयास कर रहे हैं कि यहां संगीत सम्राट तानसेन समारोह की तरह एक नई शुरुआत की जाए। यह आयोजन न केवल हम सब के लिए आकर्षण का केंद्र होगा वरन एक बार इस तरह की शुरुआत शहर में हो गई तो फिर लोग इस तरह के आयोजन से जुड़कर अपनी धरोहर को सुरक्षित रखने का प्रयास करेंगे।

अक्षय कुमार सिंह, कलेक्टर, शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!