सिविल सर्जन ने 4 सफाईकर्मी को हटाया तथा सुपर बाइजर को नोटिस थमाए
शिवपुरी: जिला अस्पताल के सर्जरी वार्ड में बने शौचालय में देवी लाल शाक्य का शव मिलने पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने कड़ी कार्यवाही करते हुए सर्जरी विभाग की 05 नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित कर दिया वहीं सर्जरी विभाग के प्रभारी चिकित्सक सहित सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इस मामले में सिविल सर्जन द्वारा तत्काल 4 सफाई कर्मियों को सेवा मुक्त कर दिया गया है तथा सफाई सुपरवाईजर सहित अन्य स्टाफ को नोटिस जारी करने की कार्यवाही की है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय शिवपुरी में 9 दिसम्बर को पेट में दर्द की शिकायत को लेकर भर्ती हुआ। 40 वर्षीय देवीलाल शाक्य पुत्र तेजाराम शाक्य निवासी घोसीपुरा कमलागंज का शव 12 दिसम्बर 22 को सर्जरी विभाग के शौचालय में पड़ा हुआ प्राप्त हुआ था। इसे कलेक्टर शिवपुरी ने संज्ञान में लेते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन के प्रस्ताव अनुसार प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सर्जरी वार्ड प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती कमला नगेशिया, नर्सिंग ऑफिसर कु. मोनिका कटारे, नर्सिंग ऑफिसर कु. सभ्या पवारे, नर्सिंग आफीसर सुश्री शायला खान, वार्ड वाय सुनील योगी के निलंबन की कार्यवाही की अनुशंसा की है। इसके अतिरिक्त सर्जरी वार्ड के प्रभारी चिकित्सक डॉ.पंकज गुप्ता तथा सिविल सर्जन डॉ.राम कुमार चौधरी को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पवन जैन ने बताया कि इसके अतिरिक्त मामले की विस्तृत जांच के लिए सिविल सर्जन द्वारा चार सदस्यीय जांच दल का गठन भी किया गया है। जो दो दिवस में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा। इससे पूर्व सिविल सर्जन डॉ.आरके चौधरी द्वारा जहां 4 सफाई कर्मियों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया वहीं सफाई सुपरवाइजर नीतेश शर्मा व बलराम कुशवाह सहित नर्सिंग ऑफिसर और चिकित्सक को नोटिस जारी करने की कार्यवाही की है।

देवीलाल की मौत पर कलेक्टर ने की कार्यवाही 05 नर्सिंग ऑफिसर निलंबित, प्रभारी डॉक्टर सहित सिविल सर्जन को नोटिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सेंट लुईस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- सेवा का कीर्तिमान: शिवपुरी का मेडिकल कैंप बना देश का सबसे बड़ा निःशुल्क शिविर / Shivpuri News
- शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, रोहित को कोतवाली, कृपाल को बदरवास, रवि चौहान को पोहरी की कमान / Shivpuri News<br>
- शमी उल्लाह कुर्रेशी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खोड़ ब्लॉक अध्यक्ष / Shivpuri News
- लुकवासा के छात्र सत्यम व्यास ने 8वीं में लहराया परचम, 81.33% अंक से A ग्रेड हासिल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment