Press "Enter" to skip to content

बस से ससुराल आया युवक, बस से उतरते समय ड्राइवर ने चला दी बस, युवक का पैर कुचला / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के लुकवासा कस्बे में बस से ससुराल आए युवक के पैर को ड्राइवर ने उतरते वक्त चलाकर कुचल दिया। घायल युवक को तत्काल 108 की मदद से शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल विजय अहिरवार ने बताया कि वह गुना का रहने वाला है। बीते 10 वर्षों से बदरवास में रह कर काम धंधा कर रहा है। ससुराल लुकवासा में है। देर शाम वह पीतांबरा बस से अपने ससुराल लुकवासा के लिए गया था। लुकवासा पहुंचने के बाद जब वह बस से नीचे उतर रहा था, तभी ड्राइवर ने बस चला दी। इसके कारण उसका पैर बस के पहिए की चपेट में आ गया। वह चीखता रहा, लेकिन ड्राइवर दुर्घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से उसे 108 एम्बुलेंस के जरिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लुकवासा चौकी प्रभारी हुकुम सिंह मीणा का कहना है कि सूचना मिली थी कि बस में सवार युवक को बस चालक ने घायल किया है। मौके पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त हुई कि बस चालक घटना को अंजाम देने के बाद बस सहित मौके से भाग निकला। घायल शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती है। घायल के बयानों के आधार पर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!