Press "Enter" to skip to content

जिला शिक्षा अधिकारी राठोड़ ने शिक्षा विभागीय अमले की ली क्लास / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने आज विकासखंड पोहरी में ए पी सी अतर सिंह एवं वत्सराज राठौड़ के साथ शिक्षा विभाग के अमले की सी एम राइज स्कूल पोहरी पर समीक्षा बैठक ली जिसमें बी ई ओ, संकुल प्राचार्य,बी आर सी सी,बी ए सी एवं जनशिक्षक उपस्थित रहे। बैठक में पोहरी विकासखंड की ध्वस्त शैक्षणिक स्तर पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी को शिक्षा की गुणवत्ता, हाजरी एप शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति, एफ एल एन का सुचारू संचालन, लर्निंग आऊटकम्स, ऑलम्पियाड की तैयारी, प्रोफाइल अपडेशन, असफल भुगतान अपडेशन, शाला भवनों की रंगाई पुताई एवं समय पर विद्यालय संचालन के संबंध में दिशा निर्देश दिए तथा उपस्थित अमले को शत् प्रतिशत शालाओं के निरीक्षण कर प्रतिवेदन जिला कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!