Press "Enter" to skip to content

बेजुबान के साथ क्रूरता पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस, जानिए पूरा मामला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के पिपरई के जंगल में बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है।पीड़ित पशुपालक की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल बैराड़ थाना क्षेत्र के सतनवाड़ा के निवासी विजय यादव की 8 भैंसें है पिपरई के जंगल में चरने गई थी इसी दौरान‌ भैंसें दीपू पंडित के सरसों के खेत में चरने घुस गई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इससे नाराज दीपू पंडित ने 8 भैंसों के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया बुरी तरह से घायल भैंसें अब चारा भी नहीं खा रही। पुलिस ने फरियादी पशुपालक की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!