Press "Enter" to skip to content

पोहरी में होगा क्रिकेट महाकुंभ: प्रचार रथ को राज्यमंत्री राठखेड़ा ने दी हरी झंडी, महाआर्यमन सिंधिया होंगे मुख्य अतिथि / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्यप्रदेश आम विधानसभा चुनाव 2023 आने में भले ही एक साल का वक़्त है लेकिन पार्टी और दावेदारों ने कमर कस ली है और जमीनी स्तर पर अपनी राजनैतिक बिसात बिछाने की पूरी तैयारी कर ली है. कई विधायक और मंत्रियों के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान भागवत कथा और चर्चित कथावाचकों और संतों के कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं और इसी के माध्यम से लोगों से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं. इसी कड़ी में पोहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और शिवराज सरकार के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा के बेटे जीतू राठखेड़ा पोहरी में क्रिकेट महाकुंभ का आयोजन करने जा रहे हैं.
आज इस क्रिकेट प्रचार रथ को राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा नें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है जो पोहरी विधानसभा के गाँव गाँव जाकर प्रचार करेगा जिसमे कार्यक्रम के अंतिम दिन केद्रीय मंत्री के सुपुत्र महानआर्यमन सिंधिया मुख्य अतिथि होंगे राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ के बेटे जीतू राण्ठखेड़ा ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि आप सभी को यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि पोहरी विधानसभा के युवा साथियों द्वारा दिनांक 20 दिसंबर 2022 मंगलवार से कै.माधवराव सिंधिया जी की स्मृति में कालेज ग्राउंड पोहरी में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!